चन्दौली पड़ाव
कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में एक आभूषण की दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर करीब 50 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और नकदी चुरा लिए।
यह वारदात बहादुरपुर गांव स्थित अमन ज्वेलर्स नामक दुकान में हुई। दुकान मालिक के अनुसार, चोरों ने देर रात दुकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाई और अंदर प्रवेश किया। उन्होंने दुकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा लिए। चोरी का खुलासा सोमवार सुबह दुकान खुलने पर हुआ।
दुकानदार की सूचना पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, कोतवाल गगन राज सिंह और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
दुकान मालिक अतुल सोनी ने अपनी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोर लगभग 50 लाख रुपये मूल्य का 400 ग्राम सोना, चांदी के पांच पायल, पुराना चांदी का सामान, एक सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी बनाने का सामान, चांदी की अंगूठी और एक हजार रुपये नकद ले गए हैं।







