सऊदी अरब के मुफ्रिहात इलाके में मक्का से मदीना जा रही बस के डीजल टैंकर से टकराने पर हुए भीषण हादसे में कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की खबर आ रही है. इसमें कई यात्री हैदराबाद के बताए जा रहे हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हुए.
सऊदी अरब में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की आशंका है. इनमें से कई यात्रियों के तेलंगाना के हैदराबाद से होने की जानकारी सामने आई है. हादसा उस समय हुआ जब मक्का से मदीना जा रही एक बस मुफ्रिहात इलाके के पास एक डीजल टैंकर से टकरा गई.







