वाराणसी में प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर बिहार के जीत के बाद भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और महापौर अशोक तिवारी के नेतृत्व में बिहार की जनता का आभार धन्यवाद प्रकट करते हुए जमकर जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पटाखों की गूंज और जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया।
नेताओं ने बिहार की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों की जीत बताया और कहा कि यह परिणाम देश की विकास यात्रा को और गति देगा। उन्होंने बिहार की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है।











Users Today : 7
Users This Year : 24725
Total Users : 37318
Views Today : 10
Total views : 73448