अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर केनिर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने तथा आपात/विषम परिस्थितियों में बलवाइयों/अराजतत्वों व गड़बड़ी फैलाने वालों से सख्ती से निपटने हेतु जनपदीय पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को दंगा नियंत्रण/बल्वा मॉक ड्रिल का पूर्वाभ्यास कराया गया । इस दौरान शस्त्रों/उपकरणों की क्रियाशीलता एवं विषम परिस्थियों के दौरान दंगों से निपटने के लिए की जाने वाली कार्यवाही का पूर्वाभ्यास कराते हुए सम्बन्धित अधिकारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त मॉक ड्रिल में प्रतिसार निरीक्षक मीरजापुर सहित अन्य पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण सम्मिलित रहें ।






