दिसंबर के प्रथम सप्ताह में प्रारंभ होंगी कृषि, लॉ एवं बीएड की परीक्षाएं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो. शोभा गौड़ की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय के अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय के सामान्य प्रशासन, वित्त, परीक्षा एवं अन्य विभागों से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सामान्य प्रशासन के अंतर्गत संचालित कार्यों एवं उनकी प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। वित्त विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के बजट एवं अन्य वित्तीय व्यवस्थाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई। वहीं परीक्षा विभाग की ओर से आगामी परीक्षाओं की तैयारियों एवं अब तक हुई प्रगति से कुलपति को अवगत कराया गया। विश्वविद्यालय की अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई। कुलपति ने सभी विभागों के कार्यों की विस्तार से जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालय की स्नातक एवं स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 23 नवम्बर से प्रारंभ हो रही है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 तक विस्तारित की जाती है। उन्होंने बताया कि कृषि, एलएलबी, बीए-एलएलबी, बीपीएड, बीएड एवं एमएड की परीक्षाएं दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह से प्रारंभ होंगी।

कुलपति ने आगामी परीक्षाओं को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विभागीय कार्यों में नियमितता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी जोर दिया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई