बटेश्वर हनुमान मंदिर के पीछे विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क, सुनीं लोगों की समस्याएं;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

प्रत्येक मंगलवार की भांति वाराणसी कैंट विधायक  सौरभ श्रीवास्तव ने बटेश्वर हनुमान मंदिर के पीछे स्थित कॉलोनी में जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों का हालचाल जाना और उनकी समस्याओं को सुना।

विधायक के पहुंचते ही स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी ने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क के दौरान कुछ खाली प्लॉटों में कूड़ा जमा होने की समस्या सामने आई।  इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

साथ ही स्पष्ट कहा कि भविष्य में इस प्रकार की गंदगी दोबारा दिखाई नहीं देनी चाहिए और क्षेत्र की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए

इसी दौरान मुमताज नामक व्यक्ति ने अपनी दुकान के मालिक द्वारा मेहनत की कमाई का पैसा रोके जाने की समस्या विधायक के सामने रखी।

विधायक के हस्तक्षेप और पहल पर दुकान मालिक ने उसका बकाया पैसा लौटा दिया। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर मुमताज ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया

विधायक सौरभ श्रीवास्तव का यह जनसंपर्क एक बार फिर दर्शाता है कि वे केवल समस्याएं सुनने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि उनके त्वरित समाधान के लिए भी तत्पर रहते हैं।

इस दौरान प्रीति सिंह, अशोक जायसवाल, संतोष द्विवेदी, सृजन श्रीवास्तव, मोनिका यादव, जितेंद्र पांडे, रितेश राय, लल्लन सोनकर, मनोज यादव, जय सिंह चौहान, गोविंद मौर्य, जितेंद्र सिंह, ऋषभ सिन्हा, कृष्ण गुप्ता, स्वयं श्रीवास्तव, विकास सिंह, आलोक सिंह, ऋषभ सोनकर, विक्की बघेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई