भैया दूज पर विधि विधान से बहनों ने किया पूजा अर्चना लम्बी उम्र की कामना;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

दिवाली के दूसरे दिन कस्बा के विभिन्न स्थानों पर बहनों ने भाईयों की खुशी और लम्बी आयु के लिये विधि विधान से पूजा अर्चना किया। इस दौरान सकलडीहा कस्बा सहित चतुर्भुपजुर,भोजापुर,नागेपुर,धरहरा,कम्हारी,बरठी सहित अन्य गांवों में काफी संख्याओं में महिलाओं ने पूजा अर्चना शुभ मुर्हूत में किया।

पौराणिक मान्यता है कि मृत्यु के देवता यमराज अपनी बहन यमुना के बार बार बुलाने पर कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन उनके घर भोजन करने पहुंचे थे। बहन ने उनका आदर सत्कार किया। तिलक लगाया और भोजन कराया। इससे प्रशन्न होकर यमराज ने बरदान दिया कि जो बहन इस दिन अपने भाई का तिलक लगाकर उसकी लम्बी उम्र की कामना करेंगी तो उसके भाई की अकाल मृत्यु या यम का भय नही होगा। तभी से यह पूजा दिवाली के दूसरे दिन बहने भाई की खुशहाली और लम्बी आयु के लिये प्रार्थना करती है।

इसी क्रम में सकलडीहा सहित विभिन्न स्थानो पर सुबह से महिलाओं ने विधि विधान से पूजा किया। मंदिर के पुजारी रामजनम चौबे और आशीष चौबे ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध करके अपने बहन के पास पहुंचे थे। जहां बहन ने उन्हें तिलक लगाकर उनके दीघार्यु की कामना किया था। तभी से बहने इस दिन को भाईयों के माथे पर चंदन रोली और अक्षत का तिलक लगाकर भाइ्रयों की लम्बी उम्र की प्रार्थना करती है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई