श्री कूष्मांडा दुर्गा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव, 56 भोग और विराट आरती में उमड़े श्रद्धालु;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

भेलूपुर थाना अंतर्गत स्थित श्री 1008 श्री कूष्मांडा दुर्गा मंदिर में आज अन्नकूट महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और मां भगवती के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

अन्नकूट महोत्सव के उपलक्ष्य में मां कूष्मांडा को विधि-विधान के साथ छप्पन भोग अर्पित किया गया। विभिन्न प्रकार के पकवानों और मिष्ठानों से मां का भव्य भोग सजाया गया। इसके बाद मंदिर में विराट आरती का आयोजन किया गया।

आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां भगवती की आरती में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अन्नकूट महोत्सव में भगवान और मां भगवती को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित करने की परंपरा है। यह पर्व अन्न के प्रति कृतज्ञता, समृद्धि और सेवा भाव का प्रतीक माना जाता है।

विराट आरती संपन्न होने के बाद मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच कच्चे प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अन्नकूट महोत्सव को लेकर मंदिर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखते ही बन रहा था। मां कूष्मांडा के जयकारों के साथ पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर नजर आया।

 

रिपोर्ट – धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई