चन्दौली सकलडीहा,
धनतेरस और दिवाली की पर्व को लेकर पुलिस अधिकारी अलर्ट है। शुक्रवार को धनतेरस के त्योहार को लेकर कस्बा में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ा था। भीड़ भाड को देखते हुए कोतवाल भूपेन्द्र निषाद पुलिस फोर्स के साथ कस्बा में दोपहर से लेकर शाम तक पैदल भ्रमण करते रहे। इस दौरान जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रही। वही विधि विधिन से कस्बा में जगह जगह पूजा अर्चना का कार्यक्रम किया गया।
धनतेरस त्योहार को लेकर सकलडीहा कस्बा में सोने चादी के आभूषण की दुकानों के साथ वर्तन बिजली दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान महिलाये झाडू की खरीदारी में जुटी रहे। इसके साथ ही कस्बा के समाजसेवी मुराहू विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूजा पाठ का आयोजन किया गया। धनतेरस त्योहार पर जगह जगह झालर बत्ती की दुकाने सजी रही। वही मालाफूल से लेकर खरीदारों की काफी भीड़ रहा। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने पूरे कस्बा में जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात किया था।







