क्रय केन्द्रों पर नंबर लगाने के लिए किसानों की उमडी भीड;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/कंदवा

विकास खंड बरहनी मे धान क्रय केंद्रों पर नंबर लगाने के लिए सोमवार की सुबह से ही किसानों की भीड उमडी है।नरवन मे भले ही अभी धान पककर खेतों मे तैयार नहीं हुआ है लेकिन किसान धान क्रय केन्द्रों पर जरुरी दस्तावेज उपलब्ध कराकर अपना नंबर लगाकर धान खरीद सुनिश्चित कराना चाहते हैं।

विकास खंड बरहनी मे बरहनी के अलावा घोसवां,अरंगी,अदसड,छतेम,सिधना,पिपरी भैंसा,सैयदराजा,सोगाईं,पई कुसीं,बकौडी,कतरैतलक्षमनपुर सहित कुल 32 क्रय केन्द्रों के माध्यम से किसानों का धान क्रय किया जाना है। पी सी एफ,यूपी एस एस,मार्केटिंग सहित चार अलग अलग अलग एजेंसियां किसानों से धान खरीद करेंगी।

यह जानकारी देते हुए ए डी ओ कापरेटिव बरहनी राजेश सिंह ने बताया कि एक नवंबर को रविवार का अवकाश होने के कारण शासन स्तर से दो नवंबर से धान खरीद प्रक्रिया शुरु करने का निर्देश है।सुबह नौ से सायं पांच बजे तक किसान फार्मर रजिस्ट्री व पंजीकरण की स्थिति सुनिश्चित करते हुए अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर नंबर लगाकर निर्धारित मूल्य पर धान बिक्री कर सकते हैं।2441 रुपए धान खरीद का मूल्य निर्धारित किया गया है।

बरहनी मे इस वर्ष लक्ष्मनपुर,चारी,बकौडी,ककरैत चार गांवो मे नए सेंटर खोले हैं। आगामी दिनों मे आवश्यकतानुसार और भी सेंटर बढाए जा सकते हैं।बताया कि किसान अपने नजदीकी सेंटर पर अपने दस्तावेज जमाकर धान विक्रय कर सकतें हैं।किसानों को धान विक्रय मे कोई असुविधा न हो इसके लिए हर संभव प्रसास है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद;