हिमाचल प्रदेश के रामपुर से 4 बार के कांग्रेस विधायक और सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का मंगलवार सुबह 3 नवंबर को 72 साल की उम्र में निधन हो गया है।
उन्होंने शिमला के चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सुबह करीब 5:30 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से किडनी और प्रोस्टेट कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। 2 नवंबर को हार्ट रेट कम होने पर उन्हें IGMC से चमियाना शिफ्ट किया गया था।
नंद लाल SPG कमांडो रह चुके हैं और सोनिया गांधी की सुरक्षा में तैनात थे। 2007 में VRS लेकर राजनीति में आए और रामपुर से लगातार 4 बार (2007, 2012, 2017, 2022) विधायक चुने गए।






