पुलिस टीम की बड़ी कार्रवाई: लाई-चूड़ा की दुकान की आड़ में चल रहे अवैध पटाखों के बड़े गोदाम का भंडाफोड़,525 किलोग्राम अवैध पटाखों के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैयदराजा

उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्थानीय पर नियुक्त आरक्षी राजू सिंह द्वारा ‘यक्ष ऐप’ (Yakh App) पर अंकित कराई गई बीट सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.11.2026 को समय 21.00 बजे वार्ड नं. 01, अम्बेडकरनगर कस्बा सैयदराजा स्थित रामजानकी मंदिर के सामने एक लाई-चूड़ा की दुकान पर छापा मारा गया। मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे (कुल वजन 525 किलोग्राम) बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 322/2026, धारा 288 बीएनएस एवं 9बी विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-

दिनांक 01.11.2026 को चेकिंग व भ्रमण के दौरान आरक्षी राजू सिंह द्वारा यक्ष ऐप पर बीट सूचना दी गई कि रामजानकी मंदिर के सामने स्थित लाई-चूड़ा की दुकान में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर को अवगत कराया गया और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत वीडियोग्राफी (ई-साक्ष्य ऐप, एसआईडी नंबर 2452655464277124) कराते हुए दुकान व मकान की तलाशी ली गई। मकान की तीसरी मंजिल पर बोरियों और गत्तों में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर कुल 39 बोरियों में भरे अवैध पटाखों का कुल वजन 525 किलोग्राम पाया गया। अभियुक्त द्वारा घनी रिहायशी आबादी के बीच बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर विस्फोटक सामग्री का भंडारण किया गया था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने का गंभीर खतरा था।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद;