
चन्दौली सैदूपुर
क्षेत्र के गांधीनगर में मां शक्ति गौरी मां दुर्गा का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव एवं भव्य भंडारे का आयोजन 25 अक्टूबर को किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
कार्यक्रम के तहत सुबह नौ बजे गांधीनगर से शोभायात्रा एवं झांकी निकाली जाएगी, जो मंगरौर स्थित मां मंगला गौरी मंदिर होते हुए कोटी देवी मंदिर पहुंचेगी। यहां हवन-पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे कन्या पूजन और दोपहर दो बजे से भव्य भंडारे का आयोजन होगा। भंडारे में क्षेत्र की महिलाएं, श्रद्धालु और ग्रामीण प्रसाद ग्रहण करेंगे। रात्रि आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ होंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंदौली छत्रबली सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष (एसटी) डॉ. शम्भूनाथ गोड़ और जिला पंचायत सदस्य डॉ. कुन्दन गोड़ मौजूद रहेंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंदौली के गायक रामजनम जांबाज, देवरिया की गायिका सरोज सरगम, गाजीपुर के गायक राहुल यादव, गायिका रजनी गंधा, गायक जसवंत यादव और वाराणसी की गायिका खुशी सिंह भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर गांधीनगर सहित आसपास के गांवों में उत्साह का माहौल है।
आयोजन पिन्टू बाबा के सौजन्य से तथा निवेदक कृष्णा सिंह गौड़ एवं समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।







