छुट्टी में स्कूल खोलने पर कछवां-कॉलेज की मान्यता रद्द होगी: बिना अनुमति कई सेक्शन चलाने का आरोप, 3 सदस्यीय समिति करेगी जांच

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर में कछवां स्थित क्रिश्चियन कॉलेज की कक्षा 8 तक की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। कॉलेज पर अवकाश के दिनों में भी स्कूल खोलकर पढ़ाई कराने और बिना अनुमति एक ही कक्षा के कई सेक्शन संचालित करने का आरोप है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में कई नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने उनका जवाब नहीं दिया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई है।

कॉलेज पर आरोप है कि वह निर्धारित नियमों का पालन किए बिना एक ही कक्षा के कई सेक्शन संचालित कर रहा था। इसके अलावा अवकाश के दिनों में भी स्कूल खोलकर पढ़ाई कराई जा रही थी। प्रशासन ने इन मामलों को लेकर कॉलेज को कई नोटिस जारी किए, लेकिन प्रबंधन की ओर से जवाब नहीं दिया गया।RTE के बच्चों से भी फीस वसूलने की शिकायत कॉलेज पर शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत प्रवेश लेने वाले बच्चों से भी 5 हजार से 10 हजार रुपए तक फीस वसूलने का आरोप है।

इन शिकायतों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर कॉलेज की कक्षा 8 तक की मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है।

इसमें एसडीएम सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शामिल हैं। समिति कॉलेज से जुड़े मामलों की जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई