सपा ने मनाई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि निःस्वार्थ राजनीति का पर्याय थे

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर, 9 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर दलितों के मसीहा मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई।

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि 15 मार्च 1934 को पंजाब के रोपड़ में जन्मे स्व. कांशीराम द्वारा सामाजिक व जातीय भेदभाव तथा अमानवीय कुरीतियों के विरुद्ध बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों से प्रेरित होकर सरकारी नौकरी का परित्याग करते हुए

वंचित, शोषित व दलित वर्गों में सामाजिक व राजनैतिक जागरूकता हेतु आजीवन संघर्षरत रहे और शोषित वर्ग को याचक से शासक बनने के लिए प्रेरित किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए पार्टी के बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारती ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय से बी.एस.सी. की पढ़ाई करने वाले स्व. कांशीराम जी ने अविवाहित रहते हुए अपना पूरा जीवन दलित, वंचित व शोषित वर्ग के उत्थान व राजनैतिक आंदोलन को समर्पित कर दिया था,

“जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” का नारा देते हुए इस वर्ग के सतत उत्थान हेतु प्राण पण से लगे रहे और वर्तमान परिवेश में मान्यवर कांशीराम साहब के इसी अधूरे मिशन को पूरा करने हेतु समाजवादी पार्टी की सरकार व मा. अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना आवश्यक है।

गोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री आदर्श यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, झल्लू यादव, शैलेश पटेल, बलराम यादव, रवि सोनकर, रामजी यादव, अनुराग तिवारी, सभासद राकेश यादव, सभासद विनोद यादव, श्याम सुंदर सोनकर, आकाश यादव, श्याम अचल यादव, रमाकांत, मनीष यादव व बृजलाल मौर्य इत्यादि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई