दुर्गा पूजा पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू द्वारकाधीश मंदिर परिसर में पूजा कमेटी और ग्रामीणों की हुई बैठक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेवराई ( गाजीपुर) तहसील क्षेत्र के बारा गांव में आगामी दुर्गा पूजा पर्व की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। द्वारकाधीश मंदिर परिसर में पूजा कमेटी और ग्रामीणों की एक बैठक हुई।

इसमें दुर्गा पूजा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों और तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में पंडाल निर्माण, सजावट, बिजली, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आने-जाने की व्यवस्था और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर बात की गई।

दुर्गापूजा समिति बारा के संरक्षक दिनेश प्रसाद चौरसिया, प्रबंधक मुंशी यादव, उपप्रबंधक महेंद्र गुप्ता, सहायक प्रबंधक शत्रुघ्न चौहान, अध्यक्ष जवाहर लाल सूबेदार उपाध्यक्ष गनपत चौधरी, सचिव सत्येंद्र मिश्र डिम्पुल उपसचिव मोहन सेठ कोषाध्यक्ष संजय चौधरी उपकोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, महामंत्री बचाई बाबा, मीडिया प्रभारी पंकज चौरसिया, उपमिडिया प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता सहायक मीडिया प्रभारी राजू गुप्ता गौतम वर्मा, बिपिन बारी समेत अन्य

पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। संरक्षक दिनेश प्रसाद चौरसिया और अध्यक्ष जवाहर लाल सूबेदार ने बताया कि बारा गांव में हर साल नवरात्रि और दुर्गा पूजा पर पंडाल बनाकर कार्यक्रम होते हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि पूजा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए इंतजाम होंगे। पंडाल का काम समय पर पूरा करने और पूजा स्थल के आसपास साफ सफाई पर जोर दिया।

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई