धान खरीद का मानक 72 क्विंटल प्रति हेक्टेयर करने को लेकर एसडीएम को सौंपा गया पत्रक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानियां (गाजीपुर) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा, गाजीपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जमानियां को एक ज्ञापन सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने शासन-प्रशासन से धान खरीद की सीमा बढ़ाकर 72 क्विंटल प्रति हेक्टेयर निर्धारित करने का आग्रह किया है।

ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में आधुनिक तकनीकों और उन्नत बीजों के प्रयोग से एक हेक्टेयर खेत में लगभग 70 से 72 क्विंटल धान की पैदावार आसानी से हो रही है। ऐसे में खरीद का मानक कम होने से किसानों को अपनी ही उपजाऊ फसल को बेचने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों को उनकी वास्तविक उपज के अनुसार ही सरकारी केंद्रों पर बिक्री की सुविधा मिलनी चाहिए,

ताकि उन्हें बिचौलियों के हाथों नुकसान न उठाना पड़े।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान ही प्राथमिक संकल्प है। किसान खुशहाल रहेगा, तभी देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा। एसडीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए इस संबंध में उचित विभागीय कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई