9अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक अनुरक्षण का कार्य कराया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया (गाजीपुर) जमानिया बाईपास रेलवे क्रॉसिंग गेट संख्या 88/ए की अप लाइन पर कल दिनांक 9अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने ट्रैक अनुरक्षण का कार्य कराया। इस दौरान करीब 16 मीटर पुरानी रेल पटरी बदलकर नई पटरी लगाई गई। मेंटेनेंस कार्य के चलते क्रॉसिंग पर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली वाहन भी फंसे रहे, जबकि कई वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना पड़ा।

वरिष्ठ प्रशाखा अभियंता रेल पथ दिलदारनगर दिलीप कुमार की देखरेख में सुबह 11:35 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लेकर कार्य कराया गया। इस दौरान पुरानी पटरी बदलने के साथ वेल्डिंग, स्लीपरों की ओवरहालिंग, रबर पैड और इलास्टिक रेल क्लिप (ईआरसी) बदलने का काम किया गया। साथ ही ट्रैक की अलाइनमेंट और पैकिंग भी की गई।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, अनुरक्षण कार्य की जानकारी संबंधित थाना, जीआरपी और आरपीएफ को पहले ही दे दी गई थी। निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के बाद ट्रैक को रेल परिचालन के लिए फिट घोषित किया गया।

रेलवे अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जमानिया क्रॉसिंग पर ट्रैक का अनुरक्षण लगातार कराया जा रहा है, ताकि ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारु बना रहे। हालांकि, कार्य के दौरान सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई