जिसमें अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा द्वारा प्रांगण में लगे सभी स्टालों का अवलोकन किया गया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
डा० नरेन्द्र रघुवंशी, अध्यक्ष / वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, चन्दौली द्वारा मिलेट्स की फसलों की उत्पादन तकनीकी एवं उसके लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। उद्यान विभाग से शीतल वर्मा द्वारा मिलेट्स के साथ-साथ फल-फूल एवं सब्जी की खेती एवं कीट-रोग नियंत्रण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी।
डा० योगेन्द्र यादव, बीज विकास निगम, वाराणसी द्वारा मिलेट्स के साथ-साथ खेती में विविधीकरण किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।
रमेश सिंह, अध्यक्ष शिवनन्दम् फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी, धानापुर ने मक्का के उत्पादन एवं तिलहनी फसलों की खेती के साथ-साथ मिलेट्स एवं डी. एस.आर विधि से बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा कृषकों की आमदनी बढ़ाने हेतु कृषि में विविधीकरण अपनाने पर जोर दिया
मनासिंह कुशवाहा, अवर अभियन्ता द्वारा खेती में कृषि यंत्रीकरण एवं जायद फसलों के लिये हो रही सिंचाई के असुविधा में सोलर सिंचाई पम्प लगाने हेतु प्रोत्साहित किया।

उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा मानव जीवन में हो रही विभिन्न बीमारियों से बचने हेतु अन्न से जुड़े फसलें ज्वार, बाजरा, सावां, कोदों, कुटकी आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी गयी तथा सभी किसान भाईयों से अन्न की खेती करने की अपील की गयी। साथ ही जैविक / प्राकृतिक खेती के लिए किसान भाईयों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, प्रतिनिधि जिला उद्यान अधिकारी, अध्यक्ष / वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग के समस्त कर्मचारी व प्रगतिशील कृषक रतन सिंह, रिपुसूदन पाण्डेय, रमेश सिंह व अन्य कृषक उपस्थित रहे।
अन्त में उप कृषि निदेशक, चन्दौली द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजनान्तर्गत न्यट्री सीरियल्स घटक अन्तर्गत जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, खरीफ उत्पादकता गोष्ठी एवं सभी किसानों, विभिन्न विभागों के स्टाल, विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों एवं आत्मा योजना से भ्रमण पर आये कृषकों को धन्यवाद ज्ञापित कर समाप्ति की घोषणा की गयी।











Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504