लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 9 अक्टूबर को अपने संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर राजधानी लखनऊ में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है।
बसपा प्रमुख मायावती के निर्देश पर प्रदेश के सभी मंडलों के कार्यकर्ता लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पार्टी ने इसे श्रद्धांजलि कार्यक्रम बताया है, लेकिन इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन की ताकत दिखाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
बसपा प्रमुख ने कहा कि यूपी-दिल्ली सीमा स्थित बहुजन प्रेरणा केंद्र (बादलपुर) में सरकारी मरम्मत कार्य चल रहा है, वहां भीड़ जुटने से हादसे की आशंका है, इसलिए इस बार कार्यक्रम लखनऊ स्मारक स्थल पर होगा। अन्य राज्यों में जोन स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी।
रविवार को माल एवेन्यू कार्यालय में उत्तराखंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक में मायावती ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR), बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और प्रत्याशी चयन की समीक्षा भी की। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनकल्याण की अनदेखी कर बड़े पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया।










Users Today : 54
Users This Year : 29102
Total Users : 41695
Views Today : 95
Total views : 80487