मुंबई:
एटीएफ की बढ़ती कीमतों के कारण एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव किया है।
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस में 9 अक्टूबर से नई बुकिंग पर संशोधित सरचार्ज लागू होगा।
घरेलू उड़ानों में 500 किमी तक ₹400, 501-1000 किमी ₹600, 1001-1500 किमी ₹850 और 1500 किमी से अधिक पर ₹1,200 सरचार्ज लगेगा।
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में उत्तर अमेरिका के लिए 215 डॉलर, ऑस्ट्रेलिया 210 डॉलर, यूरोप व ब्रिटेन 135 डॉलर और पश्चिम एशिया के लिए 55 डॉलर अतिरिक्त शुल्क होगा।
अकासा एयर भी 9 अक्टूबर से घरेलू उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज फिर लागू करेगी और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का सरचार्ज बढ़ाएगी।
ईंधन कीमतों की स्थिति के अनुसार एयरलाइंस आगे भी सरचार्ज की समीक्षा करेंगी।









Users Today : 43
Users This Year : 29091
Total Users : 41684
Views Today : 71
Total views : 80463