मीरजापुर। राष्ट्रवादी मंच संस्थापक मनोज श्रीवास्तव के तत्वावधान में बुधवार को नगर के लालडिग्गी स्थित कार्यालय में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग आंखों की जांच कराने पहुंचे। इस दौरान 205 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों को चिह्नित किया गया।
शिविर में आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल, यूनिट ऑफ कांची कामकोटी मेडिकल ट्रस्ट की चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की आंखों की जांच की। सामान्य नेत्र परीक्षण के साथ ही मोतियाबिंद की विशेष जांच की गई। चिकित्सकों द्वारा जांच के बाद ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों को उपचार के लिए चिह्नित किया गया।

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित 27 मरीजों को राष्ट्रवादी मंच की ओर से वाराणसी भेजने की व्यवस्था की गई। मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के बाद अस्पताल तक पहुंचाने में मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को समय पर नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराना है। कई लोग आंखों की समस्या को उम्र का सामान्य प्रभाव मानकर जांच नहीं कराते, जिससे बीमारी गंभीर हो जाती है। समय पर जांच और उपचार मिलने से आंखों की गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है। मानव सेवा ही भगवान की सेवा है की भावना के साथ राष्ट्रवादी मंच लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है।

शिविर में नगर अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, मनोज दमकल, महेश कुमार, राजेश सिन्हा, मनोज जायसवाल, अमित पांडेय, अनिल गुप्ता, अखिलेश अग्रहरी, पवन अग्रहरि, दीपक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव बी, मनीष सिंह, अनूप अग्रहरि, अमरदीप, नरेश जायसवाल, विमल स्वरूप श्रीवास्तव, बबलू यादव, मनोज पासवान, जय कुमार समेत राष्ट्रवादी मंच के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सेवा कार्य में लगे रहे।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504