वाराणसी:
लायन्स क्लब काशी द्वारा “लायन्स सेवा सप्ताह 2026-27” के अंतर्गत IMA भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा IMA अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध आई सर्जन डॉ. अनुराग टंडन जी को समाज सेवा एवं नेत्रदान जागरूकता के लिए “काशीरत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. आर.के. मिश्रा जी को उनके कार्यकाल में रिकॉर्ड रक्तदान कराने के लिए विशेष सम्मान दिया गया।
क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि “मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है” के संकल्प के साथ क्लब आगे भी समाज सेवा करता रहेगा।







