ओबीटी में 800 बुनकरों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का शुभारंभ

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

17 अक्टूबर तक चलेगा शिविर, जरूरतमंदों को मिलेगा मुफ्त चश्मा व परामर्श

ओ०बी०टी० प्राइवेट लिमिटेड,गोपपुर में विलियम सोनोमा इंक (डब्ल्यूएसआई) के सौजन्य से विज़न स्प्रिंग द्वारा बुनकरों एवं श्रमिकों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

सात अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस शिविर में लगभग 800 बुनकरों की आंखों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। जांच के बाद आवश्यकता अनुसार बुनकरों को निःशुल्क चश्मा एवं चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया जाएगा।

शिविर का उद्घाटन कंपनी के प्रेसिडेंट एवं ग्रुप कम्प्लायंस हेड आई०बी० सिंह ने किया। 

इस अवसर पर उन्होंने विजन स्प्रिंग की टीम को धन्यवाद देते हुए उपस्थित बुनकरों एवं यूनियन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आंखें प्रकाश का मूल स्रोत और शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। गलीचे की बुनाई जैसे बारीक कार्य में स्वस्थ आंखों का विशेष महत्व है।

उन्होंने सभी को आंखों की नियमित जांच एवं उचित देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ आंखों से ही हम इस रंग-बिरंगी दुनिया की खूबसूरती का आनंद ले सकते हैं।

इस अवसर पर ओ०बी०टी० कंपनी के जसवंत सिंह, विनोद पाण्डेय, अशोक त्रिपाठी, विकास, विपिन, आशीष, विवेक, सुशील, पंकज, वीरेंद्र, रजत एवं धीरेंद्र तथा यूनियन से राज प्रकाश सिंह, चंद्रबली यादव एवं हीरामणि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – जलील अहमद

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई