जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेता प्रतिभागी हुए सम्मानित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

तहसील क्षेत्र के माटीगांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपना दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरा परिसर उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो उन्हें उचित मंच और अवसर उपलब्ध कराने की। खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास और मेहनत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएं आज प्रदेश और देश स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई