एकजुटता से ही संगठन और व्यापारी मजबूत होंगे-लक्ष्मीकान्त

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली धानापुर

सीतापोखरी बाजार के व्यापारियों की बैठक में आमंत्रित मुख्य अतिथि व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि ने व्यापारियों में हुँकार भरते हुये कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले और उनका उत्पीडन और शोषण करने वाले अब जेल जायेगे और व्यापारियों को छेड़ने वाले लोगो को व्यापार मण्डल छोड़ने वाला नही है

आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे जिले में छोटे बड़े बाजारों में लगभग अट्ठारह हजार व्यापारी व्यापार मण्डल के सदस्य बन चुके है मुझे अपने सभी व्यापारियों एवं पदाधिकारीयो पर गर्व है अब जिले के व्यापारी भी व्यापार मण्डल के साथ जुड़कर अपने आपको बहुत ही गर्व महसूस कर रहे है क्योंकि वो भी जान रहे है और समझ भी रहे है

कि व्यापारियों के सम्मान,सुरक्षा एवं उत्पीड़न और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का कार्य जितनी मजबूती के साथ व्यापार मण्डल कर रहा है और व्यापारियों की समस्याओं को शासन और प्रशासन में बैठे लोगो के समक्ष प्रस्तुत करके उनका समाधान भी कराने का कार्य कर रहा है वह काबिले तारीफ है जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि राजनैतिक अधिकार पाना चाहते हो तो आप सभी व्यापारी अपनी वोट रूपी ताकत की समझो लोकतंत्र में संख्या का बहुत महत्व होता है

व्यापारियों से कहा की सभी छोटे बड़े बाजारों में आप सभी व्यापारी मिलकर अपने बाजारों में अब अपना प्रधान,क्षेत्र पंचायत,जिला पंचायत सदस्य और नेता खुद बनाओ अगर व्यापार मण्डल का पदाधिकारी नेता बनेगा तो आपकी समस्याओं का समाधान तीव्र गति से होगा और व्यापारियों का और व्यापार मण्डल का सम्मान भी बढ़ेगा और सभी राजनैतिक दलों के लोग आपका सम्मान करेगे और आपके साथ खड़े रहेंगे।

प्रदेश संगठन मन्त्री अशोक केशरी ने व्यापारियों से कहा कि आज सभी छोटे बड़े बाजारों के व्यापारियों की बढ़ती एकजुटता और जिले में व्यापार मण्डल की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर शासन प्रशासन में बैठे लोग अब व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो और व्यापारियों की समस्याओं को गम्भीरता के साथ समाधान कराने का कार्य कर रहे है पूरे जिले में व्यापारियों को एक मंच पर लाने का जो कार्य जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त कर रहे है वह प्रसंशनीय है।

जिला महामंत्री महमूद आलम ने कहा कि जिले में व्यापारियों को सम्मान और सुरक्षा दिलाने के लिये जिलाध्यक्ष दिन रात मेहनत करते है और व्यापारियों की हर छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान कराने के लिये संघर्ष करते रहते है और सबको साथ लेकर चलने की इनकी जो खूबी है वह काबिले तारीफ है।

तह०अध्यक्ष सतीश गुप्ता ने उपस्थित व्यापारियों से कहा कि आपकी जो भी समस्या है उसे व्यापार मण्डल के अध्यक्ष को बताइये आपके समस्याओं का समाधान मिलकर कराने का कार्य तेजी से किया जायेगा आगे कहा कि हमारे जिलाध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा व्यापारियों के साथ साथ अन्य दलों के लोग भी करते है।

बैठक के पश्चात जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त अग्रहरि अपने पदाधिकारीयो के साथ चहनियां के व्यापारी रतन बरनवाल के साथ हुई लूट की घटना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और मौके पर ही सीओ सकलडीहा से मोबाईल पर हुई वर्तालाप में लूट की घटना में शामिल अभियुक्तों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की माँग उठाई गई जिस पर सीओ कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम लगी हुई है जल्द से जल्द अपराधी गिरफ्तार कर लिये जायेगे और घटना का पर्दाफाश जल्द कर दिया जायेगा।

बैठक में प्रमुख रूप से- जयप्रकाश यादव,श्रीकान्त सिंह,छविनाथ दरोगा,राजू खान,भोला जायसवाल, बजरंगी गुप्ता,राशिद खान,सुनीत बरनवाल,चिरौंजी जायसवाल,पप्पू जायसवाल,पिन्टू यादव,सादाब हाफिज,केदार यादव,अंगद यादव,श्यामा गुप्ता,गुलशन सिंह,मंटु बरनवाल सहित काफी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित थे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई