शैलेंद्र पांडेय बने राष्ट्रीय प्रवक्ता,बधाई देने वालों का लगा तांता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली सनातन धर्म को मजबूत करने तथा भारतीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक पहलुओं पर कार्य करने वाली संस्था केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा का राष्ट्रीय प्रवक्ता सकलडीहा विकास खंड के धरहरा गांव निवासी शैलेंद्र पांडेय कवि को बनाया गया है।मनोनयन की जानकारी मिलते ही उनके शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और बुधवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

बता दें कि पांडेय वर्तमान में युवा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक हैं। अपनी प्रतिभा के दम पर वे डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष और चंदौली सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके हैं।

काशी के लहुराबीर स्थित गायत्री मंदिर परिसर में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल प्रसाद पांडेय की उपस्थिति में अनुराग पांडेय द्वारा सर्वसम्मति से शैलेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया गया।इस अवसर पर बार एसोसिएशन और युवा संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से बधाई देते हुए कहा कि पूरे भारत में समाज हित के लिए संघर्ष करने वाले चेहरों में युवा नेता शैलेंद्र पांडेय प्रमुख हैं।

गौरतलब है कि शैलेंद्र पांडेय भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने और गरीबों को न्याय दिलाने के लिए पूरे पूर्वांचल में जाने जाते हैं। अधिवक्ता होने के साथ-साथ संगठन में राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलना उनके निष्ठापूर्वक आंदोलन की ही देन है।बधाई देने वालों में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, डॉ. केएन पांडेय, जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय,जितेंद्र पांडेय,

एनसीसी कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा, अरविंद पांडेय, जय श्याम त्रिपाठी, प्रदीप पांडेय,अरुण द्विवेदी, अजीत पाठक, अनूप पाठक, ईश्वर चंद्र पांडेय, रुद्र पाठक,अमित पाठक, नित्यानंद पांडेय, मनीष कुमार त्रिपाठी, आनंद तिवारी,अखिलेश अग्रहरि, रामदयाल यादव रिंकू, त्रिलोक चौबे,पंकज पांडेय,राजकुमार पांडेय, विनोद पांडेय,रूपक पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई