जौनपुर
माधोपुर ग्राम सभा निवासी एवं एडवोकेट बी.के. शर्मा के प्रिय भतीजे सचिन शर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के दम पर UPSSSC (एक्स-रे प्राविधिज्ञ) पद पर चयनित होकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है। बल्कि गांव, क्षेत्र और अपने सभी शुभचिंतकों को भी गौरवान्वित होने का अवसर दिया है।
सचिन की यह सफलता उन तमाम युवाओं के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है। जो अपने सपनों को लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। सफलता कभी अचानक नहीं मिलती। इसके पीछे अनगिनत रातों की मेहनत, असफलताओं के बावजूद हिम्मत न हारने का जज्बा और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट विश्वास छिपा होता है।
आज सचिन शर्मा की सफलता यह साबित करती है। कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत ईमानदार हो और इरादे मजबूत हों, तो परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, मंजिल तक पहुंचा जा सकता है।
देश के नौजवानों के नाम एक संदेश
मेरे युवा साथियों,
दूसरों की सफलता देखकर केवल तालियां मत बजाइए, उससे प्रेरणा लेकर अपनी जिंदगी की दिशा बदलिए। मोबाइल की स्क्रीन पर समय बिताने के बजाय अपने सपनों के लिए समय दीजिए। प्रतियोगी परीक्षाओं में असफलता मिले तो टूटिए मत, क्योंकि एक परीक्षा आपकी पूरी जिंदगी का फैसला नहीं करती।
आज सचिन शर्मा जहां खड़े हैं। वहां तक पहुंचने के पीछे उनकी मेहनत और धैर्य है। इसलिए अगर आपके मन में भी कोई सपना है। तो उसे केवल सपना बनाकर मत रखिए उसे अपना लक्ष्य बनाइए। और तब तक मेहनत करते रहिए। जब तक सफलता आपके कदम न चूम ले।
याद रखिए
मंजिल उन्हीं को मिलती है।
जिनके सपनों में जान होती है।
पंखों से कुछ नहीं होता,
हौसलों से उड़ान होती है।
सचिन शर्मा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है। कि सफलता का यह सफर निरंतर आगे बढ़ता रहे। और सचिन आने वाले समय में अपने परिवार, क्षेत्र और देश की सेवा करते हुए नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।
सचिन की सफलता सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं,
बल्कि उन हजारों युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है।
जो आज अपने सपनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
सुरेश कुमार शर्मा
राष्ट्रीय अध्यक्ष विशेष सलाहकार
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग, नई दिल्ली
एवं प्रदेश अध्यक्ष मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए उत्तर प्रदेश







