● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2001 में आज ही के दिन गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली थी, सत्ता में 25 साल पूरे होने पर आज भाजपा की सेवा ज्योति कलश यात्राएं निकाली जाएंगी
● गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुग्राम की सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे, वाराणसी में भी सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत कर सकते हैं
● दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी करीब आठ घंटे के धरने के बाद हिरासत में लिए गए, करीब दो घंटे बाद रिहा किया गया
● राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हिरासत में लेने के लिए लाई गई बस से उतरकर आकाशवाणी कार्यालय पहुंचे और करीब आठ घंटे तक डटे रहे
● बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी की सीटों पर मतदान खत्म, मदुरंतकम में 83.26 और नगांव में 76.20 प्रतिशत मतदान, 9 अक्टूबर को परिणाम
● सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने शपथ ली, मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शपथ दिलाई, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई
● मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा, चुनाव आयोग ने कहा कि निर्धारित समय तक किसी दल ने औपचारिक अनुरोध नहीं किया था
● आशुतोष दीक्षित नए वायुसेना प्रमुख बने, कारगिल युद्ध में ऑपरेशन सफेद सागर का हिस्सा रहे, 20 प्रकार के लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव
● शिवसेना चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, दलबदल संवैधानिक पाप, चुनाव आयोग दोनों पक्षों को अलग-अलग चुनाव चिह्न दे सकता था
● पंजाब मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी, चंडीगढ़-मोहाली और संगरूर में भी जांच टीमें पहुंचीं
● होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद विदेश मंत्रालय का संदेश, 11 भारतीय घायल, तत्काल हमले रोकने की मांग
● गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या की, इंस्टाग्राम पर लाइव आए, परिवार समेत करीब 50 लोगों ने घटना देखी
● उत्तराखंड से दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटके, तीव्रता 4.9, चमोली में था केंद्र
● दीपावली-छठ से पहले ट्रेनों में सीटें नहीं, पटना का हवाई किराया दुबई से भी ज्यादा
● वृंदावन में पानी का टैंक साफ करने उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की मौत, एक अस्पताल में भर्ती, जांच के आदेश
● महाराष्ट्र में खरीफ की फसलें चौपट, 92 गांवों में पेयजल संकट, सूखे से किसान परेशान
● आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज खत्म होगी, इसके बाद नीतिगत फैसलों का ऐलान होगा, रेपो दर में बदलाव पर नजर
● अमेरिकी संसद में कैप्टन स्मित के सम्मान में प्रस्ताव पारित, आतंकी हमले को नाकाम करने के लिए भारतीय पायलट की सराहना
● इंडिगो के टिकट आज से महंगे, ईंधन शुल्क बढ़ा, घरेलू उड़ानों में 1300 और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 10 हजार रुपये तक अतिरिक्त भुगतान
● भारत ने श्रेयस अय्यर के शतक की बदौलत वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया, टी-20 में लगातार 10वीं जीत
● भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद भारतीय टीम में वापसी, न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार, मंधाना महिला टीम की कप्तान







