वाराणसी
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी अकीए आबे बुधवार को काशी में होंगी। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में शिंजो आबे की याद में वह एक फोटो गैलरी का लोकार्पण करेंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी भी रहेंगे।
दिसंबर 2015 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे काशी आए थे। उस दौरान ली गई तस्वीरों की प्रदर्शनी इस गैलरी में लगेगी। दो बजे रुद्राक्ष में लोकार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है।







