स्नातक एमएलसी प्रत्याशी रंजीत कुमार यादव ने भरा नामांकन, समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी पद के प्रत्याशी एवं बीएचयू के छात्र नेता रंजीत कुमार यादव ‘माधव’ ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद उन्होंने समर्थकों के साथ नारिया गेट से सुंदरपुर, ककरमत्ता होते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय तक शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक उनके साथ मौजूद रहे।

रंजीत कुमार यादव ने कहा कि उन्हें जिस तरह से क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं, युवाओं और अपने मित्रों का प्यार और समर्थन मिल रहा है, वह उनकी उम्मीद से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि वाराणसी सहित आसपास के जिलों और काशी हिंदू विश्वविद्यालय से जुड़े साथियों ने जो स्नेह और विश्वास दिया है, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। यदि उन्हें एमएलसी बनने का अवसर मिलता है तो उनकी पहली प्राथमिकता बेरोजगार युवाओं और छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ना होगी। शिक्षा और रोजगार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के साथ ही वह स्नातक युवाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।

रंजीत कुमार यादव ने स्नातक मतदाताओं और युवा साथियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि वह क्षेत्र की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, जौनपुर, भदोही, सोनभद्र और बलिया जिले शामिल हैं।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।