जलार्पण अभियान तेज, 1169 गांवों में आपूर्ति शुरू, 31 अक्टूबर तक 1609 गांवों में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों तक पेयजल पहुंचाने के लिए जलार्पण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जनपद के कुल 1609 गांवों के सापेक्ष अब तक 1169 गांवों में जलार्पण का कार्य संपन्न हो चुका है। शेष 440 गांवों में 31 अक्टूबर 2026 तक जलार्पण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

2 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के अधिशाषी अभियंता, सहायक अभियंता एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों ने विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जगन्नाथपुर, महुआर, पंचोखरा कला, पहाड़ी, सुगंधी, विजयपुर समेत अन्य क्षेत्रों में जलार्पण संपन्न हुआ।

अधिकारियों के अनुसार, शेष गांवों में निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।