जिला अस्पताल के रक्तदान केन्द्र में लगा वृहद शिविर, रक्तदाताओं ने सामाजिक एकता और मानव सेवा का दिया संदेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बलिया। रेडक्रॉस सोसायटी एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल स्थित रक्तदान केन्द्र में वृहद रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उत्साह के साथ लोगों ने भाग लेते हुए 42 यूनिट रक्तदान किया।

शिविर का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय एवं प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान सीडीओ ने रक्तदान को मानव जीवन बचाने वाला सबसे बड़ा सामाजिक योगदान बताते हुए रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। वहीं डॉ. संतोष चौधरी ने कहा कि विभिन्न वर्गों के लोगों की सहभागिता सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल है। एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

आयोजकों ने रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार जताया। शिविर में शमशाद अहमद, शमशाद आलम, सोहरब आलम, मो. बेलाल, अहमद हसन, अफरोज अहमद, सेराज अंसारी, अजहर जमाल, अफजाल अतारी, सतीश कुमार गिरि समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस मौके पर रेडक्रॉस, जिला अस्पताल एवं गरीब नवाज़ रिलिफ फाउण्डेशन से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी मौजूद रहे।

रिपोर्ट विजय कुमार सोनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।