मीरजापुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम कुमार विश्वकर्मा को संगठन ने प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और समर्पण की सराहना की।







