अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर प्राथमिक विद्यालय भवरख में विशेष प्रार्थना सभा, वरिष्ठ नागरिक सम्मान प्रतिज्ञा, ‘दादा-दादी, नाना-नानी के नाम पत्र’ प्रतियोगिता, अंतरपीढ़ीगत प्रश्नोत्तरी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। ग्रामसभा मोहनपुर-भवरख निवासी कमला शंकर सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में आम व आंवला के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक राजनाथ तिवारी ने विद्यार्थियों को वरिष्ठों के सम्मान और संस्कारों का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिक्षक, शिक्षामित्र, एजुकेटर, रसोइया एवं अभिभावक मौजूद रहे।







