वाराणसी थाना चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम खरदहा निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर पैतृक मकान के रास्ते पर जबरन बैरिकेडिंग कर कब्जा करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस संबंध में शनिवार समाधान दिवस पर थाना चोलापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
मामला:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खरदहा, पोस्ट चोलापुर , वाराणसी निवासी दुर्गेश विश्वकर्मा पुत्र राम अवतार विश्वकर्मा ने थाना अध्यक्ष को दिए गए आवेदन में बताया है कि उनके पैतृक मकान के बगल में रहने वाले पन्ना लाल यादव पुत्र स्व. खरपत्तू यादव ने उनके मकान के सामने के आम रास्ते पर तार के खम्भे लगाकर बैरिकेडिंग कर दी है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस अवैध कब्जे के कारण उनके परिवार की बहू-बेटियों और बुजुर्गों का रास्ते से निकलना-आना मुश्किल हो गया है।

आरोप और धमकी :
दुर्गेश विश्वकर्मा ने पत्र में यह भी बताया कि जब उन्होंने और क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम प्रधान द्वारा पन्ना लाल यादव को समझाने और रास्ते से बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया गया, तो आरोपी ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने थाना अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, बैरिकेडिंग को हटवाया जाए और आम रास्ते को खुलवाया जाए ताकि उन्हें और उनके परिवार को हो रही परेशानी से निजात मिल सके। शिकायत पत्र में दुर्गेश विश्वकर्मा ने अपना मोबाइल नंबर 8090256135 दिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।











Users Today : 13
Users This Year : 24852
Total Users : 37445
Views Today : 16
Total views : 73648