डीआरएम ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और ऑटो स्टैंड में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं श्रमदान कर साफ-सफाई की।

डीआरएम ने ऑटो चालकों से संवाद करते हुए कहा कि जिस तरह लोग अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी तरह कार्यस्थल और ऑटो स्टैंड को भी साफ रखना चाहिए। उन्होंने चालकों से वाहनों और स्टैंड की नियमित सफाई करने, यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की।

उन्होंने गुटखा आदि खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने की भी अपील की। कहा कि केवल सफाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि गंदगी उत्पन्न होने से रोकना भी जरूरी है। ‘न खुद गंदगी करें और न दूसरों को करने दें’ की भावना को व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया गया।

अभियान के दौरान यात्रियों और ऑटो चालकों को स्वच्छता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए। वहीं रेल अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर स्वच्छता का संकल्प लिया।

मंडल के अन्य स्टेशनों, कार्यालय परिसरों और रेलवे कॉलोनियों में भी श्रमदान व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। आगामी 15 दिनों तक सघन सफाई अभियान के साथ कचरा पृथक्करण, डस्टबिन के उपयोग और अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई