चहनिया (चंदौली)
चहनिया कस्बा निवासी शिक्षक राकेश जायसवाल को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में निर्विरोध वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर चहनिया व्यापार मंडल ने माल्यार्पण व मिठाई खिलाकर स्वागत व सम्मान किया। वहीं दूसरी तरफ गुरेरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत व सम्मान किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान सरीद्वार यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का आईना होता है, क्यों कि वह अपनी शिक्षा आचरण और संस्कारों से देश और समाज भविष्य का निर्माण करता है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भानुप्रताप यादव ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। शिक्षक न केवल ज्ञान देते हैं बल्कि समाज की दशा व दिशा को भी तय करते हैं।
उन्होंने कहा कि एक सरल स्वभाव के रहने वाले राकेश जायसवाल को संगठन की जिम्मेदारी मिली है,उसको हर संभव निभाने का प्रयास करेंगे । एक शिक्षक समाज में उस आइने की तरह होता है,जो समाज में फैले कुरीतियों को बच्चों के अंदर से निकालकर उन्हें सही मार्ग पर ले जाते है । संगठन की जिम्मेदारी भी एक बड़ी जिम्मेदारी होती है ।
इस दौरान शिवलाल जायसवाल,गोपाल गुप्ता,व्यापार मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप यादव, तहसील अध्यक्ष सतीश गुप्ता,एड.योगेंद्र मिश्रा, सतीश शिक्षक अखिलेश श्रीवास्तव, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता,विजय गुप्ता,मनोज गुप्ता,राजू विश्वकर्मा,अमन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।







