खंडवारी पी०जी० कालेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीता गोल्ड मेडल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनिया (चंदौली)

अंतर महाविद्यालयी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में पी०जी० कालेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल व कप जीतकर क्षेत्र एवं विद्यालय का नाम रौशन किया है । इसे लेकर विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में हर्ष व्याप्त है ।

वाराणसी स्थित एक निजी विद्यालय में 30 सितंबर बुधवार को अंतर महाविद्यालयी प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था । जिसमें मां खंडवारी पी०जी० कालेज सहित अन्य पी०जी० कालेजों के छात्राओं ने प्रतिभाग किया था ।

वहीं मां खंडवारी पी०जी० कालेज की सिंगल में याशिका सिंह,डबल्स में यशिका सिंह व स्वेता पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल के साथ कप जीता है । याशिका सिंह ने लगातार तीसरी बार कालेज को प्रथम स्थान दिलाया है । दोनों छात्राएं बच्चियां गोवाहाटी व आसाम में नेशनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जायेगी।

इस दौरान महाविद्यालय के संस्थापक प्रबंधक डाराजेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों छात्राओं को साधुवाद देते कहा कि खेलकूद में हमारी बेटियां सिर्फ अपने प्रदेश का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में देश का परचम लहरा रही है। चाहे क्रिकेट हो कुश्ती, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, तीरंदाजी , शुटिंग या एथलेटिक्स,हर खेलकूद में बेटियों ने अपनी एक खास पहचान बनाई है।

वहीं जब बेटियां ठान लेती है तो आसमान छू लेती है। कोच संतोष सिंह के नेतृत्व में दोनों बच्चियों ने प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया है । महाविद्यालय बच्चियों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा ।

इस दौरान प्रबंध निदेशक डा.आशुतोष कुमार सिंह,निदेशक अवनीश सिंह,सच्चिदानंद सिंह,अरुण गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई