व्यवस्था पर पैनी नजर, जिम्मेदारी पर पूरा जोर—सरायइनायत थाने पहुंचे डीसीपी गंगानगर, निरीक्षण में दिखी अनुशासन और स्वच्छता की प्राथमिकता

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। प्रयागराज पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और थानों की कार्यप्रणाली पर लगातार नजर रखने की दिशा में पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने 29 सितंबर 2026 को थाना सरायइनायत का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से थाना परिसर में व्यवस्थाओं की सक्रियता और जवाबदेही का जायजा लिया गया।

डीसीपी गंगानगर ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीएनएस सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, कार्यालयीन व्यवस्था तथा थाना परिसर की साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस उपायुक्त का यह आकस्मिक निरीक्षण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि थानों की कार्यप्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता, बेहतर अभिलेख प्रबंधन और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर निगरानी का संदेश देता है। वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किए जाने से पुलिसकर्मियों में भी जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सजगता बढ़ती है।

आकस्मिक निरीक्षण के जरिए व्यवस्था को परखने और कमियों को समय रहते दुरुस्त कराने की यह कार्यशैली पुलिस प्रशासन की सक्रियता और बेहतर पुलिसिंग के प्रति गंभीरता को दर्शाती है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई