बारा कला हाल्ट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला मगरमच्छ,ग्रामीणों में फैली दहशत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सेवराई (गाज़ीपुर) तहसील क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध बारा कला हाल्ट स्टेशन के रेलवे लाइन के पास सोमवार सुबह 7बजे के आस – पास एक मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना है l कि यह मगरमच्छ रेलवे लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

सुबह 7 बजे मगरमच्छ के मिलने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह 11 बजे तक भी कोई प्रशासनिक अधिकारी या वन विभाग की टीम नहीं पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली।

देखते हुए स्थानीय लोगों ने वन विभाग के रेंज ऑफिसर जयशंकर प्रसाद वर्मा को दूरभाष पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए और विभागीय टीम को मौके के लिए रवाना किया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस प्रकार से यहां मगरमच्छ देखा गया है, उससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आसपास के जल स्रोतों या नदी से भटककर या अन्य जगहों से और भी मगरमच्छ इस क्षेत्र में आ सकते हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने और सुरक्षा पुख्ता करने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई