शासन स्तर पर हुए पुलिस विभाग के तबादले के बाद तत्कालीन एएसपी सिटी नीतेश सिंह का स्थानांतरण गोण्डा हुआ है, जबकि उनके स्थान पर एटा में एएसपी क्राइम के पद पर तैनात रहे योगेंद्र सिंह को मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है
कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में एएसपी सिटी ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करना तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी उन्होंने स्पष्ट किया
कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी मादक पदार्थों की तस्करी, गो-तस्करी, महिला अपराध और साइबर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई को और तेज किया जाएगा मूलरूप से गोरखपुर निवासी योगेंद्र सिंह 2007 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं।
वह लखनऊ, बरेली, मुजफ्फरनगर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ समेत कई जनपदों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं नवागत एएसपी सिटी के सामने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की बड़ी जिम्मेदारी होगी।










Users Today : 67
Users This Year : 29115
Total Users : 41708
Views Today : 112
Total views : 80504