लखनऊ में लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को चलती गाड़ी से धक्का दे दिया, इससे पहले उसको इतना मारा कि लड़की हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती नजर आई, अभी 21 दिन से मेदांता अस्पताल में भर्ती है..

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मामला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी का है। यहां 1 सितंबर को लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के वक्त उसका लिव-इन पार्टनर भी साथ था। घटना रात करीब 11 बजे हुई, लेकिन युवक ने परिवार को सुबह करीब 4 बजे सूचना दी।

परिवार के लखनऊ पहुंचने पर युवक उन्हें गुमराह करता रहा। कुछ देर बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने शुरुआत में हादसा मानकर लड़की का इलाज शुरू कराया। इसी दौरान परिवार को एक वीडियो मिला। इसमें युवती अपने पार्टनर के सामने हाथ जोड़कर कुछ कहती नजर आ रही है।

इसके बाद युवती के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने युवक पर साजिश के तहत बेटी को मारने की कोशिश का आरोप लगाया। पिता का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टाल दिया।

 

रिपोर्ट अंजली यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई