पत्रकारों के सामाजिक सुरक्षा कवच के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ | सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनुस्मारक पत्र लिखकर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों तथा दिवंगत पत्रकारों के आश्रित परिवारों के लिए पेंशन योजना प्रारम्भ करने का अनुरोध किया है।डॉ. सिंह ने अधिवक्ताओं को गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु आर्थिक सहायता और पत्रकारों के संकटग्रस्त परिवारों के लिए पत्रकार कल्याण कोष को सुदृढ़ करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का संवेदनशील नेतृत्व समाज की सेवा करने वाले प्रत्येक वर्ग को सुरक्षा और सम्मान प्रदान कर रहा है।विधायक ने निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को नियमित मासिक पेंशन तथा सेवाकाल में पत्रकार के असामयिक निधन पर उसकी विधवा अथवा पात्र आश्रित परिवार को न्यूनतम ₹25,000 प्रतिमाह पारिवारिक पेंशन कम-से-कम 5 वर्ष और आवश्यकता के अनुसार 5 से 10 वर्ष तक प्रदान करने का अनुरोध किया।

डॉ. सिंह ने लखनऊ के दिवंगत पत्रकारों स्वर्गीय श्री विधि सिंह, स्वर्गीय श्री मोहम्मद इरफान और स्वर्गीय नीरज श्रीवास्तव के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की तथा बच्चों की शिक्षा के लिए सीएसआर के माध्यम से प्रत्येक परिवार को ₹1 लाख की सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा, “यह छोटी-सी सहायता किसी प्रियजन की अपूरणीय क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, लेकिन यह संदेश अवश्य देती है

कि दुःख की घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।”उन्होंने प्रदेश में विशेष रूप से 50 वर्ष से कम आयु में दिवंगत होने वाले पत्रकारों का जिला-वार एवं आयु-वार प्रामाणिक अभिलेख तैयार कराने तथा पेंशन के लिए सरल, पारदर्शी और ऑनलाइन व्यवस्था बनाने का भी आग्रह किया।डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “जीवनभर जनहित को आवाज देने वाले पत्रकार और उनके परिवार संकट के समय अकेले नहीं रहने चाहिए।

मुझे विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदनशील नेतृत्व में पत्रकार समुदाय को एक मजबूत और ऐतिहासिक सामाजिक सुरक्षा कवच प्राप्त होगा।”

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई