डॉ. कृष्ण गोपाल जी
सह सरकार्यवाह
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर में श्री गुरुगोविंद सिंह चेयर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिख स्टडीज तथा भारतीय अभ्युत्थानसमिति संयुक्त तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि औरंगजेब की सोच थी कि भारतीयों को कष्ट देकर और उन्हें सताने से वे अपना धैर्य खो देंगे तथा धर्म छोड़ देंगे, लेकिन धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर के बलिदान ने उसके सभी मंसूबों को विफल कर दिया।।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपिंदर सिंह ने गुरुजनों की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी की करुणा और प्रेम के सिद्धांतों के माध्यम से सामाजिक समरसता और एकता को मजबूत करने पर बल दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई। इस अवसर पर गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित संक्षिप्त एनिमेटेड डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में भारतीय अभ्युत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश चंद्र अग्रवाल ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492