सर्पदंश से इकलौते पुत्र की मौत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनिया

बलुआ थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में सोमवार को सर्प के दंश से 13 वर्षीय बालक हर्ष यादव की मौत हो गई ।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया और देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण,क्षेत्रीय लोग भीड़ जुट गई। संजय यादव का पुत्र हर्ष यादव घर में रखे उपले में छिपे सर्प ने डस लिया।

वह वहां पर कुछ काम के लिए गया था । सर्पदंश के बाद परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इकलौते पुत्र की असमय मौत से पिता संजय यादव, माता सुषमा यादव सहित अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

बालक की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।