खो-खो में शेरपुर सरैयां व कबड्डी में लक्ष्मणगढ़ ने मारी बाजी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चहनियां

परिषदीय विद्यालयों के पूर्व माध्यमिक स्तर के बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गुरेरा के प्रांगण में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में खो-खो एवं कबड्डी की कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ अपने-अपने मुकाबले खेले। खो-खो प्रतियोगिता में शेरपुर सरैयां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में लक्ष्मणगढ़ की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय के शिक्षकों एवं आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारना और उनमें अनुशासन, टीम भावना एवं प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।

इस अवसर पर अखिलेश श्रीवास्तव, प्रवीण त्रिपाठी,वैशाली सिंह, कालिंदी पाण्डेय, राकेश गुता, अखिलेश त्रिपाठी,नीलम यादव, संजीदा परवीन, प्रियंका यादव, नीरज चौबे, पंकज सिंह, दिलीप यादव, नागेंद्र चौबे, राम अनंत, राजेश चौरसिया,गौतम लाल इंदु देवी,विजय कुमार, बबिता देवी, धर्मेंद्र राय,पुनिता देवी, परमानन्द यादव आदि शिक्षक व अनुदेशक उपस्थित रहे l

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई