बारा न्याय पंचायत क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में मुख्य सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बारा न्याय पंचायत क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में मुख्य सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है । सड़क और आसपास में बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क भी जगह जगह टूट कर गड्ढा हो गया है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर लंबे समय तक पानी भरा रहता है। पानी निकलने की सही व्यवस्था न होने से यह जमा रहता है। कई जगहों पर सड़क भी खराब हो गई है, जिससे दोपहिया वाहन चलाने वालों और पैदल चलने वालों की परेशानी और बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को हो रही है।

पानी भरने से सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का डर बना रहता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरते-गिरते बचते हैं। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क के आसपास गंदगी और कीचड़ भी फैल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव की यह समस्या नई नहीं है। हर बारिश में लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय स्तर पर कई बार इस समस्या को ठीक करने की मांग की गई, लेकिन पानी निकलने की स्थायी व्यवस्था न होने से हालात वैसे ही बने हुए हैं।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क से जल्द से जल्द पानी निकाला जाए। साथ ही नालियों की सफाई कराकर पानी निकलने का स्थायी इंतजाम किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न हो।

 

रिपोर्ट –  विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई