गणपति उत्सव में विशाल भंडारा, 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

गणेश उत्सव के शुभ अवसर पर शनिवार की देर रात नीबूपुर, साहूपुरी में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान गणपति का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों के अनुसार करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साह के साथ आयोजन में हिस्सा लिया। देर रात तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पूरा परिसर गणपति बप्पा मोरया और गणेशाय नमः के जयकारों से गूंजता रहा।

भंडारे के साथ ही भक्ति जागरण का भी आयोजन किया गया। भजन कलाकारों ने भगवान गणेश की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। जागरण के दौरान श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह डूबे नजर आए और बीच-बीच में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने भगवान गणेश से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजकों और स्वयंसेवकों ने भंडारे एवं जागरण को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग किया।

कार्यक्रम के आयोजक सुनील यादव (देवता), पूर्व ग्राम प्रधान, युवा भारतीय मंच संरक्षक एवं विश्व हिंदू महासभा गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी, चंदौली रहे। आयोजन में प्रताप चौबे, अजीत यादव, रंजीत, बबलू अन्ना, अमित समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई