जया किशोरी के विचारों से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली,पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय)

शनिवार की रात महादेव की पावन नगरी काशी के चौकाघाट स्थित गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल में ‘जीवांजलि: विचारों से बदलाव तक 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचिका एवं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके विचार सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जया किशोरी का भव्य स्वागत किया गया।

भाजपा जिला सहसंयोजक गुरदीप सिंह ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

इसके बाद जया किशोरी ने अपने प्रेरक विचारों और ओजस्वी वाणी से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने जीवन में सकारात्मक विचारों को अपनाने और इन विचारों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया।

जया किशोरी के संबोधन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालु उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनते नजर आए। उनके विचारों से पूरा वातावरण प्रेरणादायक और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर गुरदीप सिंह, गुनगीत सिंह, देव यादव, विशेष तिवारी, शुभम पांडेय समेत अधिकारीगण, विधायकगण और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान गिरजा देवी सांस्कृतिक संकुल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई